• November 20, 2025 6:03 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा –  शाम ढलते ही व्यवसायी के घर भीषण डकैती , पुलिस मुश्तैदी पर सवाल …

ByReporter Pranay Raj

Oct 30, 2024

राज – 9334160742 

हिलसा थाना इलाके योगीपुर मालवा गांव में हथियार से लैश बदमाशों ने परिवार को बंधक बना कर स्वर्ण व्यवसायी के घर लाखों की डाकजनी की घटना को अंजाम दिया। धनतेरस की रात हुई घटना ने पुलिस के अलर्ट रहने के दावे पर सवाल खड़ा कर दिया। बदमाश 38.50 लाख की संपत्ति लूटकर ले गया। घटना के समय घर में व्यवसायी की बहू और बेटी थी। जिनकी हथियार के बल पर बंधक बना घटना को अंजाम दिया गया।
पीड़ित का पुत्र रॉकी कुमार ने बताया कि उनके पिता का बर्त्तन और जेवर की दुकान है। धनतेरस के दिन अच्छी बिक्री हुई थी। वह रुपया शाम को घर में लाकर रख दिए थे। घर में उसकी बहन और भाभी थीं। इसी बीच करीब पौने नौ बजे दरवाजे के रास्ते 10 से 12 की संख्या में हथियार से लैश बदमाश घर में घुस कर हथियार दिखाते हुए रुपए की मांग करने लगे। विरोध करने पर दोनों बंधक बना कर मारपीट करते हुए साढ़े तीन लाख नगदी और सोने-चांदी का जेवर लूट लिया।
बदमाशों के जाने के बाद दाेनों महिलाएं किसी तरह अपने मुह से कपड़ा निकाल खिड़की से शोर मचाई तब घटना का खुलासा हुआ। देर शाम हुई डकैती से नागरिक पुलिस चौकसी पर सवाल उठा रहे हैं।
डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। लुटेरों के टोह लेने के लिए खोजी कुत्ते को बुलाया गया। एफएसएल टीम भी साक्ष्यों का नमूना एकत्र की। घटना का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।