• November 20, 2025 6:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग अलग इलाके में तीन युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम, जाने कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Oct 28, 2024

राज – 9334160742 

बेन थाना अंतर्गत मरसुआ गांव में करंट से युवक की मौत हो गई। घटना रविवार शाम को हुई मृतक सुरेंद्र वर्मा का 30 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना कैसे हुई इसका पता किसी को नहीं है। चिंताजनक हालत में युवक को सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। नगर थाना पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा, उसे परिवार के हवाले कर दी।
इसी तरह सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी मंसूर नगर मोहल्ला में सोमवार की रात दिवाली के मौके पर युवक घर की छत पर चाइनीज बल्ब लगा रहा था। उसी दौरान समीप से गुजरे हाईटेंशन तार के संपर्क में आकर, करंट से उसकी मौत हो गई। मृतक संतोष मालाकार का 22 वर्षीय पुत्र सोलन कुमार है।
परिवार ने बताया कि युवक छत पर रंगबिरंगी लाइट लगा रहा था। उसी दौरान समीप से गुजरे हाई टेंशन तार के संपर्क में आकर करंट से उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिजन की चीख पुकार गूंजने लगी।
वहीं, नूरसराय थाना क्षेत्र के अनधन्ना-बेलदारी गांव में घरेलू कलह में अधेड़ ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक 50 वर्षीय सुरेंद्र जमादार हैं। परिवार ने बताया कि घरेलू कलह में अधेड़ घर में रखा कीटनाशक खा गए। कुछ देर के बाद तबीयत बिगड़ने पर परिवार को जहर खाने का पता चला। जिसके बाद अधेड़ को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।