• June 7, 2025 10:14 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रिटायर्ड शिक्षक से हो गई डेढ़ लाख की लूट, जाने घटना…

Oct 28, 2024

राज – 9334160742 

बैंक से डेढ़ लाख रुपया निकालकर, पैदल घर लौट रहे रिटायर्ड शिक्षक से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने सोमवार को डेढ़ लाख रुपया लूट लिया। घटना चंडी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास हुई। सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई। पीड़ित अवधेश प्रसाद हैं। बैग में रुपए के अलावा चेकबुक, पासबुक व अन्य जरूरी कागजात था।

बुजुर्ग ने बताया कि एसबीआई की शाखा से वह रुपया निकासी किए। रुपया बैग में रख पैदल घर लौट रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश तेज गति से आया और बैग झपटकर फरार हो गया। बैंग में डेढ़ लाख नगदी के अलावा अन्य जरूरी कागजात, पासबुक, चेकबुक था। दोनों बदमाश हेलमेट लगाए था। अंदेशा है कि बैंक से बदमाश उनका पीछा कर रहा था। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।