• April 18, 2026 12:50 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला समेत तीन की मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 2, 2024

राज – 9334160742 

जिले के अलग-अलग थाना इलाके में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना अस्थावां और एकंगरसराय थाना इलाके में हुई। मृतकों में अस्थावां के निजामपुर निवासी शिवनंदन चौधरी की 48 वर्षीया पत्नी कुंती देवी, एकंगसराय के तारापुर निवासी बच्ची प्रसाद का पुत्र राजेश कुमार और अस्थावां निवासीगुड्डू यादव का पुत्र 6 वर्षीय शिवशंकर कुमार था।

मृतका के परिवार ने बताया कि महिला पति से कहासुनी के बाद 30 सितंबर को घर से निकल गई थी। बुधवार को सोइबा नदी से उनकी लाश मिली। अंदेशा है कि डूबकर उन्होंने खुदकुशी कर ली।

इसी तरह एकंगसराय के तारापुर गांव में युवक शौच के लिए निकला था। उसी दौरान पूर्व से गिरे बिजली तार के संपर्क में आकर करंट से उसकी मौत हो गई। उधर, अस्थावां में बच्चे खेल-खेल में झरझरिया ठेला चलाने लगे। ठेला पलटने से छह बच्चे जख्मी हो गए। जिनमें एक की मौत हो गई।