• June 17, 2025 9:22 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजद ने पकड़ी जनता की नब्ज, स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंका आंदोलन का बिगूल…

ByReporter Pranay Raj

Oct 1, 2024

राजा – 9334160742 

राज्य की विपक्षी पार्टी राजद ने जनता की नब्ज को पकड़ते हुए स्मार्ट मीटर के मुद्दे को आंदोलन का रूप दे दिया है। सूबे में राजद नेता स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं। इसके तहत शहर के अस्पताल चौक पर राजद नेताओं ने महाधरना दिया।
धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु , युवाध्यक्ष मनोज यादव , सुनील यादव , सुनील साव व अन्य ने कहा कि राज्य सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीबों का खून चूसने का काम कर रही है। आज बिहार की जनता स्मार्ट पूरी त्रस्त हो चुकी है। राज्य की सरकार बिहार में स्मार्ट मीटर लगाकर गरीबों पर अत्याचार कर रही है। वक्ताओं ने सरकार से सवाल किया कि जब तक गरीबों को शिक्षा, रोजगार और उचित कमाई नहीं मिलेगी, तब तक यह स्मार्ट मीटर किस काम का है। राजद नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस अत्याचारी नीति को जारी रखा, तो आने वाले समय में राजद एक बड़े जनआंदोलन की शुरुआत करेगा।