• November 20, 2025 5:58 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार में कोहराम

ByReporter Pranay Raj

Sep 30, 2024

राज – 9334160742 

इस्लामपुर थाना इलाके के अतसराय के समीप सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। मृतक स्व. विनोद पंडित का 25 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार था। इकलौते कमाऊ सदस्य के मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के भाई धर्मप्रकाश ने बताया कि उसका भाई राजमिस्त्री के साथ मजदूरी का काम करता था। रविवार की शाम धर्मपुर गांव से काम कर घर लौट रहा था। उसी दौरान घर से थोड़ी दूरी पए एक बाइक टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। बाइक की पहचान कर उस पर केस दर्ज किया जाएगा।