• November 20, 2025 5:56 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – थाना में धौस दिखा रहा युवक निकला फर्जी दारोगा, जानें कैसे खुला राज …

ByReporter Pranay Raj

Aug 31, 2024

राज – 9334160742 

लहेरी थाना पुलिस ने एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया। फर्जी दारोगा लहेरी थाना में जाकर खुद को दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना में पदस्थापित बताकर रौब दिखा रहा था। फर्जी दारोगा शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के महानंदपुर निवासी सतीश कुमार का पुत्र नीतीश कुमार है। वह 2018 बैच का दारोगा बता कर दरभंगा जिला के लहेरियासराय में अपनी तैनाती बता रहा था।

युवक लहेरी थाना के दारोगा निशा भारती पर काम करने का दबाव बना कर रौब दिखाते हुए खुद को 2018 बैच का दारोगा बता रहा था। संदेह होने पर महिला पदाधिकारी ने उससे पहचान पत्र की मांग की। तब वह मोबाइल में वर्दी पहने अपना फोटो दिखाने लगा। संदेह होने पर लहेरियासराय के थानाध्यक्ष दीपक कुमार को संदिग्ध की फोटो भेजी गई। जहां से बताया गया कि यह फर्जी है। इसके बाद पुलिस फर्जी दारोगा को गिरफ्तार कर ली। उसके मोबाइल को जब्त कर लिया गया।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि युवक खुद को दारोगा बताते हुए पदाधिकारी पर रौब दिखा रहा था। जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर, थाना से जमानत दे दी गई। दरअसल, शातिर का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती को जब पता चला कि प्रेमी दारोगा नहीं है तो वह शादी से इंकार कर दी। इसके बाद बदमाश युवती को परेशान कर रहा था। युवती के भाई ने बदमाश के भाई को अगवा कर लिया। जिसकी शिकायत लेकर वह थाना आया था। अगवा मामले में दोनों पक्षाें का सुलह करा दिया गया।