• November 20, 2025 5:56 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पर्यटक स्थल राजगीर से बाल श्रमिक मुक्त, जाने कार्यवाही…

ByReporter Pranay Raj

Aug 27, 2024

राज – 9334160742 

पर्यटक स्थल राजगीर की कुछ दुकानों में बाल श्रमिकों को खटाया जा रहा था। धावादल ने बस स्टैंड के समीप दो संस्थानों में कार्रवाई कर दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया।

राजगीर प्रखंड के बाल श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि राजगीर प्रखंड में धावा दल का गठन कर राजगीर बस स्टैंड और स्टेशन रोड से दो अलग-अलग प्रतिष्ठान से बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। बच्चे को बाल कल्याण समिति बिहारशरीफ में प्रस्तुत कर, प्रतिष्ठानो के खिलाफ राजगीर थाना में प्राथमिकी कराई जा रही है। आरोपियों से जुर्माना की वसूली होगी।

इस क्षेत्र में बाल श्रमिक से काम कराने की नियमित शिकायत मिल रही थी। इसके आलोक में धावा दल गठित कर अभियान शुरू किया गया। धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुमित कुमार, नूरसराय के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पिंकी कुमारी, आइडिया संस्था के जिला समन्वयक उज्जवल कुमार शामिल थे।