• November 20, 2025 5:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में डूबकर दो की मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 25, 2024

राज – 9334160742 

बिन्द थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के पास रविवार को जिराइन नदी में डूबकर बच्चे की मौत हो गई। मृतक राकेश महतो का 9 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार है। परिवार ने बताया कि बच्चा दोस्तों केसाथ नदी में नहा रहा था। उसी दौरान गहराई में जाकर डूब गया। उसके दोस्त एक किलोमीटर दूर भागकर गांव पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दिए। तब ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घंटों खोजबीन के बाद नदी से बच्चे का शव मिला। शव मिलने के बाद गांव में परिवार दहाड़ गूंजने लगी। मृतक तीन भाई एक बहन में मंझोला था। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

इसी तरह नालंदा थाना क्षेत्र के मिर्चागंज गांव में तालाब में डूबकर 14 साल के किशोर की मौत हो गई। मृतक शिशुपाल प्रसाद का 14 साल का पुत्र सुधांशु कुमार है। परिवार ने बताया कि तालाब में ऊपलाई लाश मिलने पर घटना का पता चला। किशोर कैसे डूबा इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।