• November 20, 2025 6:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो दुकानों में लाखों की हो गई चोरी, गश्ती पुलिस बेखबर…

ByReporter Pranay Raj

Aug 1, 2024

राज – 9334160742 

दीपनगर थाना अंतर्गत देवीसराय के पिलर संख्या 50 के समीप केदार इलेक्ट्रिकल वाहन शोरूम और समीप की चाय दुकान का वेंटिलेटर तोड़कर बदमाशों ने ढाई लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार की सुबह दुकानदार पहुंचे तो घटना का पता चला।
संचालक संजय सिंह ने बताया कि शोरूम समेत दोनों दुकान से, लैपटॉप, 90 हजार नगद व अन्य खाने पीने के सामानों की चोरी हुई। जिसकी अनुमानित कीमत ढाई लाख से अधिक है। पुलिस रात में गश्ती नहीं करती है। जिसका फायदा बदमाश उठा रहा है।
थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बदमाशों की पहचान के लिए इलाके के फुटेज की जांच की जा रही है।