• November 20, 2025 6:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हेल्पिंग हैंड टीम इंटरनेशनल कलाम यूथ अवार्ड की अपने नाम, जुटे थे कई देशों के युवा…

ByReporter Pranay Raj

Aug 1, 2024

राज – 9334160742 

काेलकाता में 27-28 जुलाई को कलाम इंटरनेशनल यूथ लीडरशिप कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें कई देशों के युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पूण्यतिथि पर आयोजित किया गया था। कांफ्रेंस के दौरान शिक्षा, बाल विकास, पर्यावरण, जल संरक्षण, सहित व अन्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे युवाओं ने अपने विचारों व कार्यों को साझा किया।

कार्यक्रम में बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के संस्थापक आशुतोष कश्यप व उनकी टीम लीडर्स विवेक चौरसिया, जया साह, अभिषेक, अमन भारती को इंटरनेशनल डॉक्टर कलाम यूथ रत्न अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में भारी के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल समेत अन्य देश के युवाओं ने भाग लिया। इस मौके पर पद्माश्री निरंजन गोस्वामी, ख्वाब फाउंडेशन के मुन्ना कुमार, चार्ली चैंपियन का अभिनय करने वाले अभिनेता राजन कुमार, वरिष्ठ समाजसेविक अर्चना भट्टाचार्य समेत अन्य नामचीन लोग मौजूद थे।