• June 7, 2025 9:30 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवक की लाश मिलने पर लगा करंट लगा हत्या का आरोप, जाने घटना…

Aug 1, 2024

सूरज – 9334160742 

दीपनगर थाना अंतर्गत गंजपर गांव के समीप खेत से बुधवार की रात युवक का शव मिला। मृतक के शरीर में बिजली का तार लिपटा था। जिससे परिजन करंट लगाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, पुलिस मौत को करंट से दुर्घटना बात जांच में जुट गई है। मृतक सुरेंद्र पासवान का 40 वर्षीय पुत्र विरेंद्र पासवान हैं। युवक को घर से बुलाने वाला संदिग्ध गांव से फरार है।

भाई विक्की पासवान ने बताया कि रात में गांव के एक युवक उसे घर से बुलाकर उसे ले गया। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू किया। उसी दौरान घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर पर खेत में उसका शव मिला। मृतक के शरीर पर बिजली का तार लिपटा था। उनके भाई की करंट लगाकर हत्या की गई है। हालांकि, हत्या के कारणों की जानकारी से परिवार इंकार कर रहा है।

दीपनगर थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह नहीं बताया कि प्रारंभिक जांच से प्रतीत होता है कि करंट से युवक की मौत हुई है। परिजन के हत्या के आरोपों की जांच की जा रही है।