• August 31, 2026 11:57 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो पुत्रों के साथ पिता गिरफ्तार, बनाता था मौत का सामान…

ByReporter Pranay Raj

Jun 30, 2024

राज- 7903735887 

चिकसौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में सालों से मिनी गन फैक्ट्री चल रही है। कभी-कभी पुलिस छापेमारी कर इसका उद्भेदन भी कर देती है। पुलिस ने गांव के एक घर में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पिता और उसके दो पुत्रों को गिरफ्तार किया गया है। अर्धनिर्मित हथियार के साथ भारी मात्रा में उपकरण बरामद किये गये हैं।
थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि गांव में हथियारों के निर्माण की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम का गठन कर शिशुपाल मिस्त्री के घर पर छापेमारी की गयी। घर में हथियार बनाने का काम चल रहा था। मौके से अर्धनिर्मित देसी कट्टा, बैरल, बट, ड्रिल मशीन, रेती, आरी, हथौड़ी जैसे कई औजार मिले। शिशुपाल के पुत्रों अप्पू कुमार व पप्पू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी में इंस्पेक्टर जीतेन्द्र राम, थरथरी थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा आदि शामिल थे।