• November 20, 2025 6:38 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – यौन शोषण कर धोखे से निकलवा दिया महिला का बच्चेदानी, जाने मामला…

ByReporter Pranay Raj

Jun 21, 2024

सूरज –  7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के खंदकपर मोहल्ला में एक महिला से यौन शोषण व धोखे से ऑपरेशन करा उसकी बच्चेदानी निकलवाने का मामला सामने आया है। पीड़िता पटना निवासी महिला ने घटना की प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज कराई है। जिसमें खंदकपर निवासी सुरेश यादव के पुत्र उमेश यादव व उसके रिश्तेदारों को आरोपित किया गया है। रिश्तेदारों पर मारपीट का आरोप लगा है।

आरोपों में महिला ने बताया कि खंदकपर उनकी बुआ रहती हैं। जहां उनकी पहचान उमेश यादव से हुई। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। वह सूद पर रुपया देता था। पहचान होने पर वह शादी का दबाव बनाने लगा, वह इंकार कर दी थी। एक दिन वह सूद पर पांच हजार रुपया मांगने उसके घर गई तो आरोपी ने जबरन उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद देवघर ले जाकर शादी रचा ली। शादी के बाद अपने साथ पत्नी की तरह रखे था। बेटी की शादी के बाद वह परिवार के साथ मिलकर उसे भगाने लगा। नहीं भागने पर कमरे में बंदकर उसे पीटा गया। पड़ोसियों के प्रयास से जान बची। आरोपी ने कई बार गर्भपात कराया। अपेंडिक्स के ऑपरेशन कराने का झांसा दे उनकी बच्चेदानी भी निकलवा दी। सात सालों तक उनका शोषण हुआ।

अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। महिला का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया।