• November 20, 2025 6:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जबरन जहर पिला महिला की हत्या, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 1, 2024

राज – 9334160742 

करायपरसुराय थाना क्षेत्र के बाहापर गांव में जबरन जहर पिलाकर महिला की हत्या कर दी गई। घटना का कारण दहेज में एक लाख मिलना नहीं बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ पहुंच गई।
मृतका के भाई ने बताया कि 20 वर्षीय बहन सलोनी की शादी साल 2019 में करायपरसुराय थाना क्षेत्र के बाहापर गांव निवासी सुखु प्रसाद के पुत्र सतीश कुमार से हुई थी। डेढ़ साल से ससुराल के लोग विवाहिता से एक लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। जिसका वह विरोध करती थी। इस कारण उसकी हत्या कर दी गयी।
मृतका का मायके हिलसा थाना क्षेत्र मई के जूनियर गांव है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।