• November 20, 2025 6:09 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लॉकडाउन में मिट्‌टी ढुलाई में लगे ट्रैक्टर से गिर युवक की मौत..

ByReporter Pranay Raj

Mar 31, 2020

क्राइम रिपोर्टर – 7079013889 

कतरीसराय थाना क्षेत्र के बादी मोड़ के पास मंगलवार को ट्रैक्टर से गिरने के बाद उसके पहिए के नीचे आकर युवक की मौत हो गई। मृतक शिवदानी यादव का पुत्र नीतीश कुमार है। मृतक का भाई विकास कुमार वाहन मालिक है। वाहन, ईंट भट्‌ठा पर मिट्‌ठी ढुलाई कर रहा था। उसी दौरान घटना हुई। हालांकि, मृतक के परिजन वाहन से गिरकर मौत होने से इंकार कर रहे हैं। परिवार के लोग मौत का कारण छत से गिरना बता रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वाहन मालिक चालक के साथ भट्‌ठा पर ईंट ढुलाई का काम कर रहा था। उसी दौरान ट्रैक्टर मालिक की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसने भाई नीतीश को वाहन पर बिठा दिया। चालक वाहन लेकर जा रहा था। उसी दौरान नीतीश गिर गया और पहिया से कुचल उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन से गिरकर मौत प्रतीत हो रहा हैॅ।