• November 20, 2025 6:09 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा- लॉकडाउन: अब पुलिस पिटाई की जरूरत नहीं, शहर है सुनसान….

ByReporter Pranay Raj

Mar 31, 2020

क्राइम रिपोर्टर- 7079013889 

जिले के नागरिक लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। वैश्विक महामारी से बचने के लिए नागरिक घरों में ही रहने में भलाई समझ रहे हैं। मंगलवार को शहर सुनसान रहा। चौक चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मी अब बिना काम के घूमने वालों की पिटाई नहीं कर रही है। जरूरी काम से ही नागरिक घर से निकलते हैं। जिनकी रोकटोक हो रही है। मटरगश्ती करने वालों से यातायात पुलिस जुर्माना वसूल रही है। सड़क पर निकलने वाले लोग मास्क में नजर आते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा जा रहा है।
एसडीओ ने सभी जरूरी सामान के विक्रेताओं को दुकान में मूल्य तालिका लगाने का आदेश दिया था। शहर के ज्यादातर दुकानों में मूल्य तालिका नहीं लगाई गई है। मंगलवार को एसडीओ जे.पी. अग्रवाल ने शहर के कई आटा मिलों का निरीक्षण किया। पदाधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन में नागरिकों को जरूरी सामानों की किल्लत नहीं होगी। कालाबाजारी करने वालों पर प्रशासन नजर बनाए है।