• November 20, 2025 6:09 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लॉकडाउन: शहर से गांव तक सुनसान, गरीबों का चूल्हा होने लगा ठंडा….

ByReporter Pranay Raj

Mar 30, 2020

ई सूरज की रिपोर्ट- 7979013889

जिलेवासी वैश्विक महामारी से बचने के लिए लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। मंगलवार को शहर से लेकर गांव सुनसान रहा। नागरिक अपने-अपने घरों में बंद हैं। नागरिकों के संयम का परिणाम है कि जिले में एक भी कोरोना पॉजीटिव अब तक नहीं मिला है। हर रोज कमाकर खाने वाले मजदूर परिवारों की लॉकडाउन में हालत बिगड़ती जा रही है। उनके घरों का चूल्हा ठंडा हो रहा है। लोग भूख से बिलबिला रहे हैं। वार्ड संख्या 20 के हिरण्य पर्वत पर रहने वाले सैकड़ों मजदूर परिवार भूख से बिलबिलाते हुए प्रशासन से भोजन के प्रबंध की गुहार लगा रहे थे। कम्युनिटी किचन दूर होने के कारण गरीब वहां नहीं पहुंच रहे हैं। जाने पर पुलिस सड़क पर उनकी पिटाई करती है। लॉकडाउन के दौरान चौक चौराहों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।

 

इसी प्रकार रेलवे स्टेशन तालाब के समीप महादलित टोले लोगों की है | लॉक डाउन के कारण न तो कमाई हो रही है न ही कोई खाना | जब भी यहाँ किसी का वाहन यहाँ रुकता है तो ये बर्तन लेकर दौड़ जाते है | भोनू रविदास ने बताया कि दो दिन पूर्व रात्रि में खाना दिया गया था | मगर उसके बाद कोई भी समाजसेवी या सरकारी स्तर पर पूछने नहीं आया | बाहर निकलने पर पुलिस डंडा बरसाती है | इस कारण दो जून की रोटी के लाले पड़ गए है |