• February 25, 2026 10:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खेत गई महिला की गला रेतकर हत्या, जाने वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Mar 1, 2024

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के सृजन कोल्ड स्टोरेज के पीछे स्थित खेत में शुक्रवार को बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या कर दी। शाम में परिजन महिला की तलाश करते खेत पहुंचे तो मसूर के पौधों से ढकी उनकी लाश मिली। तब वारदात का पता चला। मृतका दीपनगर निवासी स्व. राजो महतो की 55 वर्षीया पत्नी सुदमिया देवी हैं।

महिला अपने छोटे पुत्र धर्मेंद्र के साथ रहती थी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजन संपत्ति विवाद में गोतिया पर संदेह जता रहे हैं।

परिवार ने बताया कि महिला के तीन पुत्र हैं। वह छोटे बेटे के साथ रहती थी। दिन सरसो का खेत गई थी। खेत में मसूर के पौधे थे। जिसे वह उखाड़ रही थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग उनकी तलाश करते खेत पहुंचे। जहां मसूर के पौधों से ढकी उनकी लाश मिली। बदमाशों ने गला रेतकर उनकी हत्या की है। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच मं जुट गई है।