• November 20, 2025 5:44 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – टूटा दुखों का पहाड़, महिला के सामने पति व मासूम बेटी की हो गई मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 27, 2024

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग पर मंगलवार को कोसुक पुल के पास ट्रक से कुचलकर पिता-पुत्री की मौत हो गयी। पत्नी गंभीर रूप से जख्मी है। मृतक की पहचान भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के मुसेपुर गांव निवासी चंद्रशेखर रविदास व उसकी पुत्री सलोनी कुमारी के रूप में की गयी है। चंद्रशेखर की पत्नी रेखा देवी का इलाज चल रहा है। पूरा परिवार सिलाव में रहता है। दंपती बिहारशरीफ में अपनी पुत्री का इलाज करा सिलाव लौट रहे थे।

परिजनों ने बताया कि सिलाव में वह मिस्त्री का काम करता है। मंगलवार को बेटी का इलाज करवाने के बाद तीनों बाइक से सिलाव लौट रहे थे। तभी ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में चंद्रशेखर की मौके पर ही मौत हो गयी। पत्नी व बेटी को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान बच्ची की भी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष नारदमुनी सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से दोनों को पावापुरी भेजा गया था। इलाज के क्रम में बच्ची की मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजन के हवाले कर दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर की जाएगी।