• February 25, 2026 10:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक्शन: घेराबंदी कर हत्यारे चाचा को पुलिस नहीं दी भागने, जाने क्यों लिया भतीजे की जान…

ByReporter Pranay Raj

Feb 18, 2024

राज – 7903735887 

नगर थाना क्षेत्र के हवेली खंधा में शनिवार की शाम गोली और चाकू मार कर हुए पूर्व मुखिया पुत्र के हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं । गुप्त सूचना पर पुलिस ने रामाजीचक बहियार गांव से मुख्य आरोपी को भारी मात्रा में कारतूस, हथियार व हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हत्यारा मृतक का सगा चाचा गुड्डू सिंह है।

सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि घटना के बाद आरोपी के रामजीचक गांव के खेत में छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर इसके पास से दो कट्‌टा,17 कारतूस, हत्या में प्रयुक्त चाकू और एक बाइक को बरामद किया गया। आरोपी सरसों के खेत में छिपा हुआ था। पारिवारिक विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। मृतक पूर्व मुखिया स्व पप्पू सिंह के पुत्र विशाल उर्फ गोपाल कुमार की पत्नी सीमा कुमारी ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

छापेमारी टीम में प्रशिक्षु डीएसपी अजहरुद्दीन, आसिफ आलम थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह, दारोगा चंदन कुमार, गुलाम मुस्तफा, धर्मेंद्र कुमार, गौरव कुमार, तौकीर खान, सिपाही अमन कुमार, गौरव कुमार सोनू, विकास, अविनाश व अन्य सुरक्षा बल शामिल थे।