• June 10, 2026 11:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – : ये इश्क़ नहीं आसाँ : चार बच्चों की मां प्रेमी संग हो गई फरार, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 4, 2024

राज – 7903735887 

बिन्द थाना क्षेत्र के एक गांव से प्यार में अंधी चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गयी। महिला दो बच्चों को साथ लेकर गयी, दो बच्चों को पिता के पास ही छोड़ दिया। पति ने पुलिस को आवेदन देकर पत्नी की तलाश व उसकी सुरक्षा की गुहार लगायी है। यह घटना प्रखंड में चर्चित हो गया है।
पीड़ित पति ने बताया कि 17 साल पहले शादी हुई थी। विवाह के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। इसके बाद गांव के एक युवक पत्नी को प्रेमजाल में फांस लिया। इससे पहले भी कई बार वह घर से भाग चुकी है। वापस आती है तो गलती नहीं दुहराने का वादा करती है। विरोध करने पर जान से मरवाने की धमकी देती है।
पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच चल रही है।