• November 20, 2025 6:24 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – विलुप्त हो रही कला को बचाने में जुटे कलाकारों को मिला सम्मान…

ByReporter Pranay Raj

Oct 29, 2023

राज – 7903735887 

शहर के डाक बंगला मोड़ स्थित नालंदा नाट्य संघ के कलाकारों को संघ के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव ने कलाकारों को सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में वह कलाकार हैं जो दुर्गा पूजा के दौरान कार्यक्रम में अपनी कला का प्रदर्शन किया था।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 1955 से लगातार नालंदा नाट्य संघ के कलाकारों के द्वारा दुर्गा पूजा के नवमी एवं दशमी के दिन नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। संघ समाज से विलुप्त हो रही नाटक कला को बचाने के प्रयास में जुटा है। संघ के अध्यक्ष रजनीश दास, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, सचिव संजय कुमार डिस्को ने कलाकारों के उज्जवल भविष्य की कामना की।