• June 10, 2026 10:25 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – विधायक पर हथियार तानने का आरोपी दो सगा भाई गिरफ्तार ….

ByReporter Pranay Raj

Oct 28, 2023

राज – 7903735887 

हिलसा थाना पुलिस ने विधायक पर हथियार तानने के आरोपित दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश कौशिक नगर निवासी अनिल सिपाही उर्फ अनिल प्रसाद का पुत्र अमीत कुमार और उसका भाई जोधी यादव उर्फ अयोध्या कुमार है। जदयू के हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया के अंगरक्षक ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आरोपों में अंगरक्षक ने बताया है कि शुक्रवार की शाम विधायक के साथ वाहन में लौट रहे थे। उसी दौरान कौड़िया बिगहा के पास दो बाइक पर सवार 5 बदमाशों ने एमएलए को हथियार दिखा उनसे बदसलूकी की।

हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।