• February 24, 2026 11:23 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लूट करने के पहले दो बदमाश हथियार संग धराया, जाने कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Oct 28, 2023

राज – 7903735887 

अस्थावां थाना पुलिस ने अपराध की योजना बनाते दो बदमाशों को हथियार-कारतूस और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। सदर डीएसपी नुरुल हक़ ने बताया कि सूचना मिली कि नेपुरा गांव के पास कुछ युवक अपराध की योजना बना रहा है। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए दो मोटर साईकिल पर सवार चार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया।
दोनों बाइकों के पीछे बैठा बदमाश मौके से फरार हो गया। दोनों बाइक समेत चालकों को पकड़ लिया गया। तलाशी में उनके पास से दो देशी कटटा, 06 कारतूस, दो मोबाइल और दो चोरी की बाइक बरामद हुआ। गिरफ्तार पंकज पर नवादा जिला के सिरदल्ला थाना में बंधन बैंक लूट का केस दर्ज है।
छापेमारी टीम में सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, अस्थावां थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, दारोगा विकेश कुमार समेत अन्य कर्मी शामिल थे।
कौन-कौन हुआ गिरफ्तार
दीपनगर थाना इलाके के दरोगा बिगहा कल्याणपुर गांव निवासी बिन्दा पासवान का पुत्र हरेराम पासवान और नूरसराय थाना इलाके के नारी विशुनपुर निवासी गणेश यादव का पुत्र पंकज कुमार।