• November 20, 2025 6:44 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – स्मार्ट सिटी: हाल वही बारिश से पानी-पानी हुआ शहर…

ByReporter Pranay Raj

Jun 30, 2023

राज- 7903735887 

शुक्रवार को हुई बारिश ने स्मार्ट सिटी की हकीकत बयां करते हुए निगम के तैयारियों की पोल खोल दी। बारिश से शहर पानी-पानी हो गया। शहर के भराव मोड़, टेलिफोन एक्सचेंज मोड़, धनेश्वरघाट, खंदकपर, रांची रोड समेत अन्य सड़क पानी में डूब गई।

बारिश से गर्मी से राहत तो जरूर मिली। मगर सड़कों के डूब जाने से राहगीरों को खूब परेशानी हुई। कुछ स्थानों बच्चे बारिश में मस्ती करते दिखे। पानी में डूबे सड़क पार करने में चालकों के पसीने छूट गए। पानी में डूबकर दोपहिया वाहन बंद हो रही थी। चालक पानी में उतकर बाइक को खींचकर पार कर रहे थे।

नागरिकों ने बताया कि शहर का जो हाल 10-20 साल पहले था। वही हाल आज है। स्मार्ट सिटी के नाम पर नागरिकों को ठगा जा रहा है। जल निकासी की व्यवस्था मुकम्मल नहीं होने के कारण नाले का पानी सड़क पर आ जाता है। बरसात के महीनों पहले से निगम दावा कर रहा था कि पानी की निकासी की व्यवस्था कर ली गई है। अगर व्यवस्था कर ली थी तो सड़क पर पानी कहां से आ रहा है।