• November 20, 2025 6:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पत्नी के बाद पति ने भी दे दी जान, कारण जान हो जायेंगे हैरान…

ByReporter Pranay Raj

Jun 27, 2023

सूरज – 7903735887 

पत्नी के आत्महत्या के 22वें दिन पति ने भी फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। घटना बिहार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मोहल्ला में मंगलवार को हुई। मृतक 36 वर्षीय जितेंद्र साव हैं।
6 जून को जितेंद्र की पत्नी पूजा देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। भांजा अमीत, मामा-मामी का अश्लील वीडियो बना उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। इस कारण महिला ने जान दी थी। घटना के बाद पुलिस आरोपी भांजा को गिरफ्तार कर ली थी।
परिजनों ने जितेंद्र की खुदकुशी की जानकारी पुलिस को दिए बिना शव का दाह संस्कार कर दिया। मृतक को तीन बच्चे हैं। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।