• February 25, 2026 10:23 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक साथ गई चाचा-भतीजा की जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 30, 2023

सूरज- 7903735887 

नूरसराय थाना अंतर्गत चिमनी मोड़ के समीप देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार चाचा भतीजा की मौत हो गई। मृतकों में चंडी के हसनी गांव निवासी कमलेश प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र विपीन कुमार और उसके चाचा बसंत रविदास का 45 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार शामिल हैं।
परिवार ने बताया कि दोनों बिहारशरीफ से बाइक पर सवार हो गांव लौट रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर गांव में परिवार की चीत्कार गूंजने लगी। प्रभारी थानाध्यक्ष मुरली आजाद ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा भेज दिया गया है।