• November 20, 2025 6:48 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जागते रहो: अम्बेर मोड़ पर ही एक ही चार दुकानों में चोरी, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 27, 2023

राज- 7903735887 

नगर थाना क्षेत्र के अम्बेर मोड़ के समीप शुक्रवार की रात बदमाशों ने चार दुकानों में चोरी कर ली। अगली सुबह घटना का खुलासा हुआ। जिससे नागरिक पुलिस की रात्रि गश्ती पर सवाल उठा रहे हैं। लोग पुलिस पर तंज कस रहे हैं कि जागते रहो, नगर पुलिस सो रही है।
घटना मां वैष्णो कम्यूनिकेशन साइबर कैफे, सम्राट स्टूडियो, विजय होटल और अरुण होटल में हुई। सभी दुकानों में वेंटिलेटर तोड़ घटना को अंजाम दिया गया।
सम्राट स्टूडियो के संचालक श्रीकांत प्रसाद पप्पू ने बताया कि शनिवार की सुबह वह दुकान खोले तो चोरी का पता चला। वेंटिलेटर तोड़कर बदमाश दुकान में दाखिल हुआ था। काउंटर टूटा था। बदमाश दुकान से दो कैमरा और कुछ नगदी ले गया। चोरी गए कैमरों की अनुमानित कीमत 30 हजार है।
कैफे संचालक अमरजीत कुमार ने बताया कि उनकी दुकान से बदमाश 35 हजार नगदी और एक लैपटॉप ले गया। सुबह में दुकान खोलने पर घटना का पता चला। इसी तरह विजय होटल से बदमाशों ने नगदी की चोरी। वहीं, गुरुवार की रात अरुण होटल से बदमाशों ने नगदी पर हाथ साफ किया।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।