• November 20, 2025 8:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक ही रात गांव में डकैती व चोरी, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 26, 2023

राज- 7903735887 

थरथरी थाना क्षेत्र के खुटियारीपर गांव में शुक्रवार की रात कट्‌टा से लैस बदमाशों ने डकैती व चोरी की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने शंभू प्रसाद की मां को कट्‌टा के बल पर बंधक बनाकर घर में साढ़े तीन लाख की डकैती की। इसके पूर्व उत्पाद विभाग के सिपाही सुनील कुमार के घर का किवाड़ तोड़ ढाई लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया। दोनों पीड़ितों ने घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस जांच का दावा कर रही है।
बुजुर्ग रामपरी देवी ने बताया कि देर रात 6-7 बदमाश छत के रास्ते घर में दाखिल हो आया। आहट होने पर उनकी नींद खुली। बदमाशों ने हथियार के बल पर घर में डकैती की। लुटेरे 50 हजार नगदी व सोने-चांदी का जेवर ले गया। करीब साढ़े तीन लाख की संपत्ति की डकाजनी हुई।
महिला के घर डकैती के पहले लुटेरों ने उत्पाद विभाग के सिपाही सुनील कुमार के घर का किवाड़ तोड़ ढाई लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया। सिपाही वर्तमान में बिहारशरीफ में तैनात हैं। पीड़ित ने बताया कि पड़ोसियों से उन्हें घटना की सूचना मिली। जिसके बाद वह गांव लौटें। उनके घर से ढाई लाख के जेवर की चोरी की गई।

थानाध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि एक घर में लूट व दूसरे में चोरी की घटना हुई है। केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।