• June 13, 2026 11:48 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सरगर्मी से तलाश रही एक महिला को पुलिस, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

Feb 25, 2023

राज – 7903735887 

नालंदा पुलिस एक महिला की सरगर्मी से तलाश कर रही है। शनिवार को पुलिस महिला का स्केच जारी की। स्केच से मिलती जुलती महिला बिंद थाना इलाके से बुधवार को एक बच्ची की चोरी कर ली थी। शातिर महिला को गिरफ्त में लेने के लिए पुलिस उसका स्केच जारी की।
सदर डीएसपी ने नागरिकों से अपील किया कि स्केच से मिलती-जुलती महिला दिखने पर नजदीकी थाना पुलिस को इसकी सूचना दें। सूचना देने वालों का नाम पता गुप्त रखा जाएगा। उधर, अगवा हुई बच्ची के परिजनों का बुरा हाल है। परिवार को अनहोनी की आशंका सता रही है।