• September 23, 2026 12:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अंधविश्वास: भतीजा ने चाचा को घोंप दिया चाकू, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 20, 2023

सौरभ – 7903735887 

इंसान भले ही चांद पर पहुंच गया हो। मगर तथाकथित अंधविश्वासी अभी भी जादू-टोना और झाड़फूंक के चक्कर में फंसे हैं। इसी तरह का मामला सोमवार को रहुई थाना क्षेत्र के भंडारी गांव से सामने आया है। जहां जादू-टोना से पुत्र को मारने का आरोप लगा भतीजा ने बुजुर्ग चाचा को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया। जख्मी 60 वर्षीय श्रीचंद रिवदास को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें विम्स रेफर कर दिया गया।
परिवार ने बताया कि भतीजा के 19 वर्षीय पुत्र की यक्ष्मा बीमारी से मौत हो गई थी। जिसके बाद वह चाचा पर जादू-टोन से जान लेने का आरोप लगा रहा था। शाम में बुजुर्ग के घर लौटते ही भतीजा ने चाकू घोंपकर उन्हें जख्मी कर दिया।

रहुई थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि आपसी विवाद में बुजुर्ग को चाकू मार कर जख्मी किया गया है। चाकू मारने का आरोप परिजन भतीजा पर लगा रहे हैं। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।