• November 20, 2025 8:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस दिवस: जनता का विश्वास जीत खाकी अपराधियों पर कसेगी नकेल…

ByReporter Pranay Raj

Feb 20, 2023

राज – 7903735887 

एसपी अशोक मिश्रा ने सोमवार को बिहार थाना परिसर से बाइक रैली को रवाना कर, पुलिस दिवस के कार्यक्रमों का आगाज किया। पुलिस दिवस को जन-जन की ओर बढ़ते कदम का नाम दिया गया है। आयोजन की मंशा नागरिक और पुलिस के बीच रिश्ते को मजबूत करना है। जिससे क्राइम अपराधियों पर नकेल कसा जा सके।

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि 27 फरवरी को पुलिस दिवस मनाया जाता है। इस बार पुलिस दिवस को जन-जन की ओर बढ़ते कदम का नाम दिया गया है। बाइक रैली से कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

पुलिस कर्मी जनता से फीडबैक लेगी। नागरिक बतायेंगे किस तरह की पुलिसिंग हो रही है और कैसी जरूरत है। इसके अलावा अपराधियों के संबंध में भी नागरिक जानकारी साझा कर सकते हैं। जनता के सुझावों पर अमल किया जाएगा। कार्यक्रम की मंशा जनता के सहयोग से क्राइम कंट्रोल है। इस मौके पर सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी, ट्रैफिक डीएसपी अरुण कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, सोहसराय थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार, दीपनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।