• June 13, 2026 11:15 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – तालाब से मिली बच्चे की सड़ी लाश, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 18, 2023

रोहित – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के चंडासी गांव स्थित उच्च विद्यालय के पीछे तालाब से शनिवार को बच्चे की सड़ी लाश मिली। मृतक आनंद साव का 9 वर्षीय पुत्र लक्की कुमार 9 फरवरी से लापता था। कुछ लोग तालाब के पास दातून तोड़ रहे थे। उसी दौरान उनकी नजर शव पर गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। बच्चा 9 फरवरी को घर के समीप खेलने के दौरान लापता हो गया था। परिजन व पुलिस डूबकर मौत का अंदेशा जता रहे हैं।

परिवार ने बताया कि घर पास खेलने के दौरान बच्चा गायब हो गया। तलाश करने पर उसका पता नहीं चला। तब पुलिस को इसकी सूचना दी। परिवार डूबकर मौत का संदेह जता रहा है।

थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।