• November 20, 2025 8:03 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कुआं में झाकनें पर ग्रामीण रह गए दंग , जानें मामला

ByReporter Pranay Raj

Feb 9, 2023

सूरज – 7903735887 

बिंद थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के डंगरा खंधा स्थित कुएं से गुरुवार को महिला का शव बरामद किया गया। महिला का हाथ और पैर बंधा हुआ था। गले में भी रस्सी थी। उसकी उम्र 20 साल के करीब बतायी जाती है। अब तक मृतका की पहचान नहीं हो पायी है। अंदेशा है कि किसी दूसरी जगह हत्या कर शव को लाकर यहां फेंक दिया गया।

गुरुवार को ग्रामीणों ने कुएं से बदबू निकलती महसूस की। झांककर देखा तो युवती की लाश पानी के उपर छहला रही थी। लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव पूरी तरह से फूल गया था। ऐसा लगता है कि हत्या तीन-चार दिन पहले हुई है। शरीर पर सलवार-कमीज थी। हाथ-पैर के साथ गले में भी रस्सी लगी थी। ग्रामीणों की माने तो गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसे कुएं में फेंका गया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान करने का प्रयास किया। किसी ने उसकी पहचान नहीं की। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शव की पहचान करने का प्रयास हो रहा है। दूसरी जगह हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को यहां फेंका गया है। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए रखा गया है।