• November 20, 2025 6:27 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घोर कलयुग : शिष्या के साथ रंगरेलियां मानते अर्धनग्न धराये गुरूजी , जानें हुआ क्या 

ByReporter Pranay Raj

Feb 7, 2023

राज – 7903735887

सारे थाना क्षेत्र के एक गांव में शिष्या के साथ रंगरेलियां मनाते एक गुरुजी को ग्रामीणों ने पकड़ कर  कुटाई के बाद शादी करा दी। मारपीट के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी ने शादी और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल कर दिया है ।
बताया जाता है कि गांव का ही एक युवक कोचिंग चलाता है। साथ ही घर-घर जाकर ट्यूशन भी पढ़ाता है। होम ट्यूशन के दौरान ही छात्रा के साथ अबैध संबंध बना लिया। ग्रामीणों को दो दिन पहले इसकी भनक लगी | इसके बाद लोगों ने  कोचिंग में ही दोनों आपत्तिजनक हाल में पकड़े गये। इसके बाद ग्रामीणों ने शिक्षक को लात-घूंसों से जमकर पीटा। रविवार की रात ग्रामीणों ने दोनों परिवारों की मदद से उनकी शादी करवा दी। यह पूरी घटना किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि, इस मामले में किसी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं है। घटना पूरे प्रखंड में चर्चा का विषय बनी हुई है।