• June 13, 2026 11:45 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – यूपी पुलिस ने आरोपी के घर हुई कुर्की, जानें मामला …

ByReporter Pranay Raj

Feb 4, 2023

आशीष – 7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र के काजीचक गांव में शनिवार को यूपी पुलिस धोखाधड़ी के फरार आरोपित पवन कुमार के घर कुर्की की कार्रवाई की। कार्रवाई को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों को विश्वास नहीं हो रहा था कि सीधा-साधा दिखने वाला पवन धोखाधड़ी का आरोपित है।
पुलिस आरोपी के घर से सामानों को कुर्क कर स्थानीय थाना लाई। लखनऊ के पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि पर बदमाश धोखाधड़ी कर फरार हो गया था। कोर्ट के आदेश पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से कुर्की की कार्रवाई की गई।