• September 23, 2026 12:30 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बालू धंधेबाजों के कारण चली गई राजस्थान के ट्रक चालक की जान…

ByReporter Pranay Raj

Feb 4, 2023

सौरभ – 7903735887 

नालंदा थाना अंतर्गत राजगीर मुख्य मार्ग पर अवैध बालू लोड लगे हाइवा से टकराकर राजस्थान के ट्रक चालक की जान चली गई। हादसा के बाद, बालू लाेड वाहन को लेकर चालक फरार हो गया। रेस्क्यू चलाकर पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक के केबिन से चालक का शव निकाली। मोबाइल के आधार से मृतक की पहचान राजस्थान के जोधपुर निवासी हुजूर बख्श के रूप में की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि फोरलेन किनारे रात से बालू लोड हाइवा खड़ा था। सुबह में उधर से गुजर रहा ट्रक, हाइवा में टक्कर मार दिया। जिससे चालक की जान चली गई। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस की मिलीभगत के कारण अवैध बालू लोड वाहनों को सड़क किनारे लगाया जाता है। जिस कारण हर दिन दुर्घटना होती है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक वाहन का मालिक था। खुद ट्रक चलाता था। रेस्क्यू कर केबिन से शव निकाला गया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।