• February 25, 2026 10:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बर्थडे में वीडियोग्राफी के बहाने बुलाकर लूटा था कैमरा, ऐसे चढ़ा हत्थे 

ByReporter Pranay Raj

Jan 24, 2023

राज – 7903735887 

बेन थाना क्षेत्र में 17 जनवरी को बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर फोटोग्राफर से कैमरा व अन्य सामान लूट लिये। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कैमरा के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेनिया बिगहा गांव के सुजीत कुमार ने एफआईआर करायी थी।
पीड़ित ने बताया कि अज्ञात नंबर से कॉल कर वीडियोग्राफी के लिए बुक किया गया। वह अपने भाई के साथ स्कूटी से वीडियोग्राफी के लिए चल पड़ा। रास्ते में फोन करने वाले का एक साथ मिला और कहा कि वह जगह तक पहुंचा देगा। वह भी स्कूटी पर बैठ गया। थोड़ा आगे बढ़ने पर पिस्तौल दिखाकर उसने लूटपाट की। पीछे से आ रही दो बाइक पर बैठकर वह भाग निकला। डीएसपी ने बताया कि छबीलापुर थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव के सुधांशु कुमार व गया जिला के नीमचक बथानी के निराला कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से कैमरा, चार्जर, बैट्री, मोबाइल व अन्य सामान बरामद किये गये हैं। जिस फोन से उसे कॉल किया गया था, वह भी चोरी की थी। छापेमारी टीम में बेन थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार आदि शामिल थे।