• February 25, 2026 11:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – छापेमारी करने गई पुलिस पर फायरिंग, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jan 24, 2023

आशीष – 7903735887 

बिंद थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव मे सोमवार की रात शराब पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। गोलीबारी से गांव व आसपास के इलाका दहल उठा। गोली की आवाज सुनकर लोग घरों में दुबक गये। ग्रामीणों की मानें तो गोलीबारी के दौरान पुलिस ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। लेकिन बदमाशों ने पुलिस को चकमा देकर उसे फरार करा लिया।

करीब एक घंटे तक रूक रूककर फायरिंग होते रही। गोलीबारी की आवाज थमते ही पुलिस शराब तस्करों के घरों पर धावा बोल दिया। घटनास्थल पर से 10 लीटर शराब बरामद किया। बदमाशों ने करीब दो दर्जन राउंड गोलियां चलायी। हालांकि गोलीबारी की इस घटना में किसी की हताहत की सूचना नहीं है।
एसपी अशोक मिश्रा थाना पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष को विधि व्यवस्था बनाए रखने समेत कई आवश्यक निर्देश दिए। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि आपसी विवाद मे गोलीबारी की गई। बदमाशों की पहचान की जा रही है।