• February 25, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हथियार के साथ भीड़ के हत्थे चढ़ा पिता-पुत्र, जानें क्या हुआ सलूक…

ByReporter Pranay Raj

Jan 23, 2023

सूरज – 7903735887 

हिलसा प्रखंड के अरपा पंचायत के पूर्व मुखिया पति अजित सिंह पर बदमाशों ने जानलेवा हमला का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीणों ने किसी तरह खदेड़कर हथियार-कारतूस के साथ पिता-पुत्र को पकड़ लिया। मामूली मामरपीट के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। कुछ ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बना उसे वायरल कर दिया। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर सकी है कि पिता-पुत्र किस पर हमला करने की मंशा से आए थे।
लोगों की मानें तो पूर्व मुखिया पति घर के पास बैठे थे। उसी दौरान शिवकुमार मिस्त्री और उसका पुत्र दारा मिस्त्री हथियार लेकर मौके पर आ गया। हथियार देख ग्रामीणों ने बदमाशों की मंशा भांप ली। इसके बाद लोगों ने किसी तरह पिता-पुत्र को हथियार संग पकड़, उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके पूर्व पिता-पुत्र की भीड़ ने पिटाई भी की।
हालांकि, कुछ लाेग घटना को पिता-पुत्र को फंसाने की सुनियोजित साजिश बता रहे हैं। थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि पिता-पुत्र को हथियार-कारतूस संग पुलिस के हवाले किया गया है। जांचोपरांत मामला स्पष्ट होगा।