• November 20, 2025 8:08 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नवादा के युवक की दर्दनाक मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jan 19, 2023

सूरज – 7903735887 

राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलाव-गिरियक मुख्य मार्ग पर शमशेरा पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी | जबकि एक युवक जख्मी हो गया है |  मृतक की पहचान नवादा जिला निवासी के रूप में किया गया है। वर्तमान में युवक अपने ननिहाल राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाकर गांव में रहता था। मृतक दिलीप यादव का (19) वर्षीय पुत्र सोनू कुमार था। जबकि जख्मी युवक की पहचान बड़ाकर गांव निवासी स्वर्गीय सीताराम यादव के (19) वर्षीय पुत्र बलराम कुमार के रूप में किया गया है।

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर गिरियक थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगर बीघा गांव अपने संबंधी के यहां किसी कार्य को लेकर जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने शमशेरा पुल के समीप टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए। जबकि उस पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पावापुरी स्तिथ वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में सोनू कुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बलिराम कुमार अब भी ईलाजरत है। मौत की पुष्टि होने के उपरांत परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल आए परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

राजगीर थाना अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बताया कि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ लेकर गांव चले गए। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।