• June 13, 2026 10:38 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शिष्या के साथ फरार हुए गुरूजी, इसी तरह तीन बच्चे के पिता के साथ ….

ByReporter Pranay Raj

Jan 17, 2023

राज – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस दिल्ली में कार्रवाई कर तीन बच्चों के पिता के साथ फरार प्रेमिका को बरामद कर ली। पूर्व में आरोपित को पुलिस पटना के फुलवारीशरीफ से गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़ा गया आरोपित दानिश है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद युवती का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जा रहा है।
इसी तरह वेना थाना पुलिस मंगलवार को शिष्या के साथ फरार कोचिंग संस्थान के गुरुजी को गिरफ्तार कर ली। गुरुजी प्रेम प्रसंग में शिष्या के साथ फरार हो गए थे। गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्त सूरज कुमार है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता ने 13 साल की बेटी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस गुप्त सूचना पर दोनों अपहृता को धमौली बाजार से बरामद करते हुए गुरुजी को गिरफ्तार कर ली। दोनों मार्केटिंग करने आए थे। कोचिंग शिक्षक प्रेम प्रसंग में शिष्या के साथ फरार हुआ था। आरोपित को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।