• November 20, 2025 8:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सजा मां का दरबार, प्राण पतिष्ठा के पहले निकली भव्य कलश शोभा यात्रा …..

ByReporter Pranay Raj

Jan 15, 2023

सूरज – 7903735887 

नूरसराय प्रखंड के शेरपुर गांव में देवी स्थान परिसर में नवनिर्मित मां भगवती की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस अवसर में भक्तों ने कलश शोभा यात्रा निकाली। मघड़ा के मां शितला मंदिर तालाब से भक्तों ने कलश में जल भरा। वहां से गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा दरुआरा, गोलापर, मकनपुर होते हुए शेरपुर देवी स्थान पहुंचा। वहां मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापना की गयी। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा के लिए चार दिवसीय अनुष्ठाण शुरू हुआ। मंगलवार को मां भगवती का गांव में शोभा यात्रा कर नगर भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद बुधवार को मां भगवती की प्रतिमा की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। तब भक्तों को भंडारा का प्रसाद दिया जाएगा। अंतिम दिन गुरुवार को अखंड कीर्तन होगा। सार्थक सेवा समिति के सुशांत महतो, कुमार सौरव आनंद, अजीत मुखिया, अभय प्रसाद, संजय प्रसाद, नीतीश कुमार, कारू, सौरव, कुंदन, राजु, पिंटु, मुन्ना, ऋषि, चंदन, अजय व अन्य ने शोभा यात्रा में सहयोग किया।