• November 20, 2025 8:08 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला समेत तीन की गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jan 13, 2023

रोहित – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र के बसार बिगहा में शुक्रवार को ठंड से तबीयत बिगड़ने से युवक की मौत हो गई। मृतक वाल्मिकी पासवान हैं। परिवार ने बताया कि युवक की ठंड से तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले जाया गया। जहां से रेफर किए जाने के बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया लाएं। यहां के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि के बाद अस्पताल में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी।

इसी तरह दीपनगर थाना अंतर्गत गोलापर के पास शुक्रवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़त में एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि, दो युवक जख्मी हो गया। मृतक बेन थाना क्षेत्र के बभनिमा गांव निवासी संतोष कुमार वर्तमान में रामचंद्रपुर में मकान बनाकर रह रहे थे। जख्मी मंडाछ गांव निवासी गोलू और जितेंद्र कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

बिंद थाना क्षेत्र के उत्तरथू गांव में बोरसी से निकली चिंगारी से जिंदा जलकर महिला की मौत हो गई। मृतका 73 वर्षीया जीरा देवी है। परिजनों ने बताया कि महिला ठंड से बचने के लिए अलाव सेंक रही थी। उसी दौरान उनके कपड़ों में आग पकड़ लिया। उनकी चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे और आग बुझाया। तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी थी। उन्होंने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई।