• June 7, 2025 3:41 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कर्नल के घर लाखों की चोरी में दो बदमाश गिरफ्तार, बरामद हुआ महज 4 सिक्का …..

Jan 10, 2023

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोहल्ले में 12 दिसंबर की रात चोरों ने सेना में कर्नल के घर से करीब 10 लाख की संपत्ति चुरा ली थी। कुछ दिन बाद चोरों ने चोरी किया गया कुछ सामान वापस लाकर घर के दरवाजे पर रख दिया। इस बात की काफी चर्चा हुई थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि मोहल्ले के ही रोहित कुमार उर्फ कारा व आम्बेडकर कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास चांदी के चार सिक्के व चोरी की एक बाइक जब्त की गयी है। उनका अपराधिक इतिहास पाया गया है। इस मामले में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। छापेमारी में थानाध्यक्ष एसके जायसवाल व अन्य शामिल थे।