• April 19, 2026 1:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नदी से मिली अधेड़ की लाश, जानें घटना

ByReporter Pranay Raj

Jan 9, 2023

सौरभ – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के मोहीउद्दीनपुर गांव में शौच के लिए गये अधेड़ की डूबकर मौत हो गयी। मृतक की पहचान महेन्द्र सिंह के 41 वर्षीय पुत्र पुरुषोत्तम कुमार के रूप में की गयी है। परिजन ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह गोइठवा नदी के किनारे शौच के लिए गये थे। इसी दौरान फिसलकर नदी में डूब गये। काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटे तब खोजबीन होने लगी। शक के आधार पर नदी में उनकी तलाश की गयी तो शव बरामद हुआ। वह कई साल से किडनी रोग से पीड़ित था। उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। वह कृषि यंत्र बनाने का काम करता था। थानाध्यक्ष विरेन्द्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन का सौंप दिया गया है। इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।