• June 13, 2026 11:06 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पटना पहुंचने के पहले अधेड़ की टूट गई सांसों की डोर, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jan 6, 2023

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना इलाके के एनएच 20 पर चोराबगीचा मोड़ के समीप अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आने से जख्मी बुजुर्ग की मौत हो गई । मृतक इसी थाना इलाके के डुमरावां निवासी स्वर्गीय रामाधीन प्रसाद का 52 वर्षीय पुत्र संजय कुमार उर्फ जन्मेजय हैं । पूर्व मुखिया मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर शाम किसी काम से बिजवनपर गांव गए थे। वापस पैदल लौटने के दौरान एनएच 20 पर चोराबगीचा के समीप अनियंत्रित हाइवा ने टक्कर मार दिया । जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जख्मी हालत में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया । पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी । दीपनगर थानाध्यक्ष एस के जायसवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी गई है ।