• June 7, 2025 5:42 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो महिलाओं की जिंदा जलकर मौत, जानें घटना…

Jan 6, 2023

राज – 7903735887

नूरसराय थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव में बोरसी की आग से झुलसकर दो बुजुर्ग महिला की मौत हो गया। पहली घटना गुरुवार को मुजफ्फरपुर गांव में घटी जहां स्व.चंदेश्वर साव की 70 वर्षीय पत्नी कमला देवी ठंड से बचने के लिए बोरसी जलाकर सेंक रही थी | इसी दौरान आग से निकली चिंगारी से वह बुरी तरह झुलस गयी | गंभीर हालत म,में उन्हें इलाज के लिए नूरसराय अस्पताल में भर्ती कराया गया | जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया जहां पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी | जबकि दूसरी घटना अम्बानगर गांव में घटी है | मृतका स्व.रामप्रीत यादव की 75 वर्षीय पत्नी शांति देवी है | परिजन ने बताया कि बोरसी जलाकर आग सेंक रही थी | इसी दौरान आग से निकले चिंगारी से उसके साड़ी और विस्तर में आग लगा गया | बुजुर्ग द्वारा शोर मचाए जानें पर परिजन आनन फानन में कमरे से बाहर निकाला और इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया | इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया | नूरसराय थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि इस संबध में किसी ने जानकारी नहीं दी है | आवेदन मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी |