• June 17, 2025 6:45 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मुख्य सड़क किनारे आईटीआई सेंटर में हो गई चोरी, गश्ती पुलिस बेखबर…

ByReporter Pranay Raj

Jan 2, 2023

आशीष – 793735887 

रहुई, थाना क्षेत्र के इमामगंज गांव के पास रविवार की रात चोरों ने महात्मा बुद्ध आईटीआई से करीब ढाई लाख की संपत्ति चुरा ली। चोरों ने संस्थान के अंदर कई कमरों का ताला तोड़ दिया और सामान ले भागे। सोमवार की सुबह संचालक अखिलेश कुमार ने मेन गेट का ताला खोला, तब घटना की जानकारी हुई।
उन्होंने बताया कि चोरों ने प्रिंसिपल, स्टोर, लैब के कमरों का ताला तोड़ दिया। वहां अलमारी में रखे सर्टिफिकेट के अलावा 12 कम्प्यूटर सिस्टम, 20 हजार रुपये, एक लैपटॉप, दो एलसीडी, सीसीटीवी कैमरा व अन्य सामानों की चोरी हुई है। इनका मूल्य ढाई लाख रुपये से अधिक है। चोरी करने के अलावा चोरों ने टेबल, कुर्सी व अन्य सामान भी तोड़ दिये हैं। चोरी की घटना की जानकारी रहुई व बिहार थाना की पुलिस की दी गयी। दोनों थानों की पुलिस में कुछ देर के लिए सीमा विवाद को लेकर किचकिच भी हुई। पीड़ित अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच चल रही है।